फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के तीन आधार, नशा, नींद और तेज रफ्तार

Sat, 07 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)।  यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को श्री गिरिराज इंटर कालेज महेशपुरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ टीएसआई नीरज दीक्षित ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि यातायात नियम दूसरों के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए हैं। इसके बाद सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत देवेंद्र राय ग्रुप द्वारा यातायात जागरूकता पर आधारित सुरक्षा जीवन की नाटक का मंचन किया। इसमें कलाकारों ने शराब पीकर वाहन चलाने,
विज्ञापन

बिना हेलमेट के वाहन चलाने आदि से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। तीन सवारी बैठाने  से होने वाली समस्याओं का उल्लेख किया।
अंत में यातायात पुलिस के स्लोगन सावधानी हटी, दुर्घटना घटी,  दुर्घटना के तीन आधार, नशा, नींद व तेज रफ्तार आदि की जानकादी  दी। कलाकारों में देवेंद्र राय, सोहित जैन बजाज, विशाल जैन, वसंत जैन,  पारस आदि के नाम शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें