फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दुकान की शटर का ताला तोड़कर नकदी चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चुराए गए 12350 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी श्रीराम की रामराजा मंदिर के सामने पशु आहार की दुकान है। 20 जुलाई की रात अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और चोरी कांड का खुलासा करने में पुलिस जुट गई थी। पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसमें पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इसके बाद पुलिस ने बुधवार रात को मुखबिर की सूचना पर बड़ी नहर के पास टेल्को ग्राउंड के समीप से गोकुल पुत्र भागीरथ कुशवाहा निवासी मलईयापुरा कोतवाली महरौनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से दुकान से चोरी किए गए 12350 रुपये और लोहे का सरिया बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, सदर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, सिपाही अभिषेक द्विवेदी और धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें