फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी की बुवाई के छह दिन बाद भी तय नहीं हो सका लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में रबी फसल की बुवाई का समय शुरू होने के छह दिन बाद भी लक्ष्य तय नहीं हो सका है, जबकि किसान बीते दो सप्ताह पूर्व से तैैयारियां में जुट गए हैं। दलहनी फसलों की बुवाई का सीजन शुरु हो गया है। अब ऐसे में लक्ष्य न आने से विभाग अपनी पूरी तैयारियां नहीं कर पा रहा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि किसानों को अनुदान पर दिए जाने वाले बीज ब्लॉक स्तर बीज भंडारों पर आ गया है। खाद में नौ हजार मीट्रिक टन डीएपी व यूरिया उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार डिमांड लगी हुई है, बिक्री के साथ उपलब्ध होती जाएगी।
विज्ञापन

रबी की फसलों की बुवाई का सीजन एक अक्तूबर से शुरु हो जाता है। इसमें एक अक्तूबर से दलहनी फसलों में मटर व चना की बुवाई होती है। अब तक किसानों ने भले ही दलहनी फसलों की बुवाई करने की तैयारियां पूरी कर ली हो, कहीं पर बुवाई होने लगी है। वहीं बुवाई को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है।
लेकिन रबी फसल की बुवाई का समय शुरू होने के छह दिन बाद भी शासन द्वारा लक्ष्य तय न होने से विभाग की तैयारियां अधूरी साबित हो रही हैं। विभाग लक्ष्य के हिसाब से ही तैयारियां करता है। इसमें खाद व बीज की उपलब्धता को लेकर समस्या बनी हुई है। हालांकि किसान अपनी बुवाई को लेकर तैयार बैठे हुए हैं। रबी की दलहनी फसलों की बुवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

वहीं विभाग भी अपनी तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है। विभाग के अनुसार दस हजार मीट्रिक टन डीएपी व नौ हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है।
गेंहू व जौ का नहीं आया बीज
कृषि विभाग द्वारा विभाग में पंजीकृत किसानों को रबी की फसलों की बुवाई के लिए अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाता है। इसमें क्षेत्रफल के आधार पर दिया जाता है, जिसके किसानों को पूरे दाम अदा करना पड़ते हैं। इसके बाद सब्सिडी की राशि डीबीटी के माध्यम से किसान के खाते में पहुंच जाती है। लेकिन विभाग की तैयारियों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अब तक गेंहू व जवा का बीज ब्लॉक स्तर पर स्थित बीज भंडार पर नहीं आ सका है।
विज्ञापन

यह है बीज भंडार पर बीज की स्थिति
जींस - लक्ष्य क्विंटल - पूर्ति
गेंहू - 3118 - 00
जौ - 195 - 00
चना - 1157 - 750
मटर - 335 - 335
मसूर - 135 - 135
राई/सरसों - 32 - 44.49
रबी की फसल का लक्ष्य जल्द ही आ जाएगा। वर्तमान में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
- राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें