फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 20 करोड़ से अधिक का नुकसान

Thu, 03 Sep 2015 01:13 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को बीमा और बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जिले की 30 बैंक शाखाएं बंद रहीं। हड़ताल से करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हड़ताल का समर्थन किया।


बैंकों के निजीकरण, बैंकों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, कर्मचारी हितों के विपरीत श्रम कानूनों में परिवर्तन करने, कामगारों व श्रम संगठनों को उनके अधिकारों से वंचित करने के विरोध में बैंक व बीमा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। ट्रेड यूनियन के आह्वान ऑल इंडिया बैंक एंपलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन, ऑल एंपलाई फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक ऑफीसर्स कांग्रेस, नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कस, इंडियन नेशनल बैंक एंपलाइज फेडरेशन, नेशनल आर्गनाईजेशन ऑफ बैंक ऑफीसर्स आदि हड़ताल पर रहे। जनपद में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। बैंक बंद होने से लोग निकासी के लिए परेशान होते रहे। बैंकों के बाहर टंगी बंद की तख्ती देखकर लोग वापस घरों को लौट गए। इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों की 30 शाखाएं बंद रहीं। बैंक कर्मचारियों की मानें तो इससे 20 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर प्रभावित रहा। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक हड़ताल से अलग रहा।
विज्ञापन



बैंक कर्मियों ने कामगार विरोधी श्रम कानूनों में सुधार करने, जन विरोधी बैंकिंग सुधार रोकने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने,  रेलवे व बैंकों में एफडीआई पर रोक लगाने, समान कार्यों के लिए समान वेतन देने, बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने, बैंकों में आउटसोर्सिंग प्रथा बंद करने आदि की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।


मांग करने वालों में पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला, मंत्री के एन कौशिक, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, आशीष तिवारी, मनीष तिवारी, विक्रम, विजय कुमार, मयंक खरे, अंकित जैन, विक्रम यादव, डीसी साहू, मनीष, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


गेट बंद देखकर लौटे ग्राहक
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एसबीआई को छोड़कर जनपद के लगभग 30 बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। विभिन्न कामों के लिए बैंक पहुंचने वाले लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। बैंक के दरवाजे पहुंचे लोगों को हड़ताल की जानकारी लगी और वह अपने घरों को लौट गए।

एलआईसी कर्मी रहे हड़ताल पर
ललितपुर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी भी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने सबके लिए न्यूनतम वेतन कानून बनाने, ठेका प्रथा बंद करने, बोनस व प्रोविडेंट फंड की बाध्यताएं हटाने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करते हुए सबके लिए पेंशन सुनिश्चित करने, महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस योजना बनाने, कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कोष का निर्माण करने सहित अन्य मांगों को उठाया। मांग करने वालों में शाखा सचिव पंकज द्विवेदी, अमित तिवारी, नरेंद्र तिवारी, जितेंद्र, दीपक, विनय श्रीवास्तव, आरडी कुशवाहा, दीपक सक्सेना, अभिषेक मिश्रा, कुंदनलाल, अशोक, आदित्य, विवेक जैन आदि के नाम शामिल रहे।


हड़ताल का भाकपा ने किया समर्थन
ललितपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को ट्रेड यूनियन की हड़ताल का समर्थन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने चेतावनी दी कि जनपद के किसानों को 10 दिन में मुआवजा नहीं दिया गया तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।
चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क में आयोजित बैठक में ट्रेड यूनियन की मांगों का समर्थन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिले में प्रकृति की लगातार मार पड़ने से किसान टूट चुका है। लेकिन, प्रशासन अब तक मुआवजा ही नहीं बंटवा पाया है। उन्होंने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, सभी किसानों को मुआवजा दिलाने, खरीफ की फसल का सर्वे कराने, कैंप लगाकर मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराने, रेलवे में वृद्ध, विकलांग के लिए अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करने, बांधों का पानी सिर्फ खेती के लिए आरक्षित करने, सरकारी नौकरियों में किसान मजदूरों के बच्चों के लिए प्राथमिकता के आधार पर नौकरी लगवाने, 50 हजार कर्ज की मांग को पूरा करने आदि की मांग की है। इस मौके पर जिला मंत्री जमील अहमद, गोपाल सिंह, किशन लाल, प्यारेलाल, राजेश, भैरव, अशोक कुमार, चमन लाल, अमान, रामप्रसाद अहिरवार, प्यारेलाल, वीरेंद्र, आनंद कुमार, संतोष, फूलचंद्र, किशन लाल, कृपाल सिंह, बृज नंदन, प्रेम, परमलाल, राकेश, प्रीतम, जयराम, बहादुर, राकेश, रामप्रसाद सेन, गोपाल सिंह, लक्ष्मन प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने की हड़ताल
ललितपुर। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन सिंचाई विभाग उप्र के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सिंचाई विभाग कार्यालय में किसी कर्मचारी ने काम नहीं किया। इस अवसर पर रजनीश चंद्र चतुर्वेदी, संजय दीक्षित, केपी शर्मा, हरीश कुमार जैन, प्रदीप झा, सन्नी सूद, पवन सिंह, राकेश कुमार, राजेश कुमार निरंजन, अंकुर यादव, संजय मिश्रा, सुधीर कुमार, मनमोहन, अमित गोस्वामी, मनोज कुमार, गजेंद्र सिंह, आशाराम, फिरोज असलम, सुशील श्रीवास्तव, मनोज निरंजन, केएन राठौर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें