फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विदेशी मेहमानों को दिखाई जाएगी महिला मेट राजकुमारी की कहानी

Thu, 23 Feb 2023 12:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश में होने वाले जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमानों को मनरेगा की महिला मेटों की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें ललितपुर समेत 15 जिलों की महिला मेटों का चयन किया गया है। जिले के विकास खंड तालबेहट के ग्राम बिजरौठा की महिला मेट राजकुमारी को भी इसमें शामिल किया गया है। लखनऊ से आई टीम ने बुधवार को महिला मेट राजकुमारी और मजदूरों का साक्षात्कार लिया। जिले में मनरेगा के तहत 400 महिला मेट ग्राम पंचायतों में काम कर रही हैं। 25 मनरेगा मजदूरों पर एक महिला मेट लगाई जाती है। जिसमें उसको एक दिन का भुगतान 315 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। महिला मेट द्वारा ग्राम पंचायत से मजदूरों की सूची सहित कार्य की मांग की जाती है। जिसमें मांग के अनुरूप मस्टरोल तैयार कर उन्हें काम दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायत बिजरौठा में तैनात राजकुमारी 20 जुलाई 2021 में मनरेगा महिला मेट बनी थी। तभी से वह लगातार मनरेगा के तहत मस्टरोल तैयार करवाने, एमआईएस फीडिंग और कार्यस्थल पर मानक से अधिक जॉबकार्ड धारकों से काम करवाती रही हैं। अभी तक वह महिला मेट के रूप में करीब डेढ लाख रुपये मजदूरी के रूप में प्राप्त कर चुकी हैं। काम के प्रति उनकी लगनता को देखकर प्रदेश सरकार ने उनकी सफलता की कहानी (सक्सेस स्टोरी) को जी-20 देशों के प्रतिनिधियों काे दिखाने का फैसला किया है। लखनऊ से आई टीम ने बिजरौठा पहुंचकर महिला मेट राजकुमारी व मजदूरों का साक्षात्कार कर स्टोरी तैयार की है।
-
महिला मेट के लक्ष्य में हुई बढ़ोतरी
मनरेगा में शासन ने महिला मेटों के लक्ष्य में बढ़ोतरी की है। जनपद में 661 के करीब महिला मेट का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मनरेगा विभाग महिला मेटों का चयन करने की कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने भी किया था सम्मानित
कुछ माह पूर्व जनपद दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी महिला मेट राजकुमारी को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था और उनके कार्य की सराहना की थी।

ग्राम बिजरौठा की महिला मेट राजकुमारी की सफलता की कहानी को जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष होने वाले कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। महिला मेट के रूप में राजकुमारी ने सर्वाधिक मस्टरोल तैयार कराएं हैं। - रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें