फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार को रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला विष्णुपुरा निवासी ऋतिक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 जनवरी की शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मनीष उर्फ मंटू निवासी मोहल्ला विष्णुपुरा, आनंद कुशवाहा निवासी मोहल्ला खिरकापुरा अपने दो साथियों के साथ आए और दुकान में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज की। मना किया तो लोहे की रॉड से मारपीट की। उसके सिर व पैर में चोट आई। आरोपियों ने दुकान में रखा ढोल व शोकेस का कांच तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि इससे पूर्व 17 जनवरी को आरोपियों ने उसके भाई मोहित से मारपीट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें