फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन दिन से नहीं आया नलों में एक बूंद पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। माताटीला से तालबेहट की सड़क निर्माण का कार्य करने वाले ठेकेदार की जेसीबी से पठौरिया के पास बनी पुलिया के नीचे पाइप लाइन टूट जाने से तीन दिन से नगर की पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे भीषण सर्दी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर की जनता को माताटीला बांध से पानी मिलता है। इसके लिए पाइप लाइन के सहारे पानी तालबेहट भेजा जाता है। कुछ दिन पहले तालबेहट माताटीला मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर हुआ है। इस कार्य के ठेकेदार की जेसीबी मशीन जब पठौरिया के पास बनी पुलिया के पास सफाई कर रही थी, उसी समय पाइप लाइन टूट गई। इससे आसपास के किसानों के खेतों में पानी भर गया। बाद में पानी की आपूर्ति बंद कराके पाइप लाइन की मरम्मत की गई। मरम्मत के बाद जैसे ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई, समीप से ही फिर से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार को तीसरे दिन पानी की आपूर्ति न हो सकी। इससे लोगों में काफी नाराजगी हैं।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें