फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिक्षकों के समय से न आने के कारण दो घंटे बाद खुला विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उदगुवा के मजरा तिंदरा का प्राथमिक विद्यालय बुधवार को विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों के न आने से निर्धारित समय से दो घंटे बाद खोला गया। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार निशुल्क पुस्तकें, मिड-डे मील के माध्यम से भोजन, जूते, बैग आदि उपलब्ध करा रही है। वहीं, कुछ शिक्षक अपनी हरकतों से सरकार की इन योजनाओं पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा सुबह प्राथमिक विद्यालय तिंदरा में देखने को मिला, जहां सुबह पौने ग्यारह बजे तक बच्चे विद्यालय के मुख्य द्वार का ताला खुलने का इंतजार करते रहे। जानकारी करने पर पता चला कि विद्यालय में कार्यरत दोनों अध्यापक नहीं आए। इस संबंध में ग्रामीणों ने खंड शिक्षाधिकारी को अवगत कराया। इसके बाद एक अन्य विद्यालय के अध्यापक को भेजकर विद्यालय खुलवाया गया। जांच का विषय है कि बीएसए ने एक साथ एक ही विद्यालय में कार्यरत दोनों अध्यापकों को छुट्टी दे दी और उनके स्थान पर किसी अन्य की ड्यूटी नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
- विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं। दोनों छुट्टी पर बताए गए हैं। सीएल देने का अधिकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को है। - समर सिंह गौर, खंड शिक्षाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें