फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय मनाएगा बच्चों का जन्मदिन

Sat, 30 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school , lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का जन्म दिवस माह के अंतिम शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन स्कूल में विभिन्न गतिविधि आधारित कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा बच्चों को प्रेरणादायक व्याख्यान दिए जाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का ठहराव बनाने के उद्देश्य से माह के अंतिम शनिवार को जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्कूलों में सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले बालक बालिकाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा विद्यालय में सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शिक्षा विभाग के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेेशक बेसिक, डायट प्राचार्य, उप प्राचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान व सह समन्वयक शामिल होंगे।
विज्ञापन


गर्मी डाल सकती असर
बच्चों के जन्म दिवस पर गर्मी खलल डाल सकती है। पहले से ही विद्यालयों में अधिकांश बच्चे उपस्थित नहीं हो रहे हैं। वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में जन्म दिवस वाले दिन बच्चों की उपस्थिति अच्छी संख्या में रहती है या नहीं। यह देखना दिलचस्प होगा।

शिक्षकों की नहीं है तैयारी
अप्रैल माह में जिन बच्चों का जन्म दिवस पड़ा है, उनकी पहले से सूची तैयार की जानी थी। तमाम विद्यालयों में शिक्षकों ने ऐसी सूची बनाने पर ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें