फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: योजना की प्रक्रिया सरल हो, पात्र अधिवक्ताओं का पंजीकरण हो सहज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश सरकार की ओर से अधिवक्ता समुदाय के लिए की गई घोषणाओं को अधिवक्ताओं ने स्वागत योग्य कदम बताया है। प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सक्रिय अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि बढ़ाने और अधिवक्ता चैंबरों की सुविधाओं के विस्तार की भी बात कही गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इन घोषणाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब योजनाओं का क्रियान्वयन सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो। उन्होंने पात्र अधिवक्ताओं का सहज पंजीकरण, चिकित्सा सुविधा के लिए पर्याप्त नेटवर्क और युवा अधिवक्ताओं के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता बताई। पेश है अधिवक्ताओं से बातचीत के अंश...
विज्ञापन

-
फोटो 55
अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, लेकिन बीमारी की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गंभीर बीमारी की स्थिति में इससे इलाज के खर्च की तत्काल चिंता से राहत मिलेगी। योजना की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए और सभी पात्र अधिवक्ताओं का पंजीकरण सहज तरीके से होना चाहिए। जिला न्यायालयों में भी इसका लाभ बिना किसी प्रशासनिक बाधा के मिलना चाहिए।
- शंकर लाल कुशवाहा, अधिवक्ता

फोटो 56
युवा अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन शुरुआती वर्षों में उन्हें सबसे अधिक संघर्ष करना पड़ता है। प्रैक्टिस स्थापित करने में समय लगता है और नियमित आय की कोई निश्चितता नहीं होती। स्वास्थ्य सुरक्षा और कल्याण निधि जैसी योजनाओं से युवा अधिवक्ताओं में यह भरोसा पैदा होगा कि वे पूरी तरह असुरक्षित नहीं हैं। भविष्य की नीति में युवा अधिवक्ताओं के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा की जरूरत है। प्रशिक्षण, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन, चैंबर, शोध सुविधाएं और शुरुआती वर्षों में आर्थिक सहायता को भी अधिवक्ता कल्याण के एजेंडे में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

- अखंड प्रताप सिंह, अधिवक्ता

फोटो 57
अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि में वृद्धि निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है। यह वृद्धि तब अधिक मायने रखेगी, जब किसी अधिवक्ता के परिवार को कठिन परिस्थिति में आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो। इसके लिए पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। पात्रता, आवेदन और भुगतान की प्रक्रिया जितनी सरल होगी, योजना उतनी ही प्रभावी होगी।
- प्रताप यादव, अधिवक्ता
-
फोटो 58
किसी भी कल्याणकारी योजना की सफलता उसकी घोषणा से नहीं, बल्कि उसके प्रभावी क्रियान्वयन से तय होती है। इसके लिए पात्र अधिवक्ताओं की स्पष्ट सूची, कैशलेस चिकित्सा सुविधा का पर्याप्त नेटवर्क और कल्याण निधि का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करना होगा। अधिवक्ता चैंबरों के रखरखाव के साथ उनमें आधुनिक सुविधाओं का विस्तार भी जरूरी है।
विज्ञापन

- जिनेंद्र कुमार जैन, अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें