खाद्य निरीक्षक ने सबसे पहले नए बस स्टैंड पर स्थित हितेन्द्र जैन की वर्धमान किराना स्टोर से खुले सरसों के तेल का नमूना लिया। इसके बाद रामलीला मैदान के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापा मार कर वहां से सोन पपड़ी का नमूना लिया। दोनों स्थानों से लिए नमूनों को सील कर परीक्षण हेतु भिजवा दिया।