फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार इलेक्ट्रॉनिक मीटर बदले

Sun, 11 Oct 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के घरों में मीटर की जांच कर अथवा नए संयोजन पर इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं। शहर में 24 हजार उपभोक्ताओं में से लगभग ढाई हजार उपभोक्ताओं के घर में अभी भी मीटर नहीं बदले जा सके हैं। इस पर विभागीय अधिकारियों को आलाधिकारियों की नाराजी का सामना करना पड़ा था। विद्युत विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न शहरी, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में  पुराने काले व खराब विद्युत मीटर बदलकर नए पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए  जाने का कार्य मीटर विभाग, पावर टेक कंपनी, जेई व ठेकेदारों के माध्यम से  कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने  के दौरान ही मीटर लगाए जा रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा पूरे जनपद में मीटर विभाग के माध्यम से जनवरी से अब तक 9,850 विद्युत मीटर, ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में मीटर विभाग द्वारा 3,460 मीटर व पावरटेक कंपनी द्वारा जुलाई 2014 से अब तक 2,428 विद्युत मीटर लगाए जा चुके हैं। इस प्रकार पूरे जनपद में अब तक विभाग द्वारा 15,738 विद्युत मीटर लगाए जा चुके हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें