फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आरपीएफ कमांडेंट ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे स्टेशन पर आलाधिकारी हर गतिविधि पैनी नजर बना हुए हैं। शनिवार की रात को आरपीएफ कमांडेंट झांसी ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण ने शनिवार देर शाम ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन पर पहुंचकर प्लेटफार्म एक और दो व तीन पर पहुंचकर संदिग्ध यात्रियों के सामानों की जांच की। उन्होंने प्लेटफार्म पर वेटिंग रूम, वेटिंग हॉल आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ इंस्पेक्टर व अन्य जवानों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी आरपीएफ जवान लगातार गश्त करते रहें और संदिग्ध व्यक्ति होने पर तत्काल उसकी जांच करें। रेलवे स्टेशन परिसर और स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में भी सघन रूप से चेकिंग की जाए और लावारिस या संदिग्ध सामानों के साथ ही संदिग व्यक्तियों पर भी विशेष निगरानी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें