फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक दिन में ही उखड़ गई सड़क, लोगों ने ईओ व जेई को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। कस्बा में नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड से स्टेट बैंक तक बनवाई गई सड़क एक दिन में ही उखड़ गई। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। शनिवार को लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता का घेराव कर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया। सड़क निर्माण की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा में बस स्टैंड से स्टेट बैंक तक नगर पंचायत द्वारा लगभग 13 लाख रुपये तीन सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान रात को डामर की परत डाली गई, लेकिन वह सुबह ही उखड़ गई। जगह-जगह गड्ढे हो गए। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष पनपने लगा। शनिवार को अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल व नगर पंचायत के जेई अखिलेश कुशवाहा का लोगों ने बस स्टैंड पर घेराव किया। कस्बावासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण के दौरान सफाई तक नहीं की जा रही है। जिसकी जांच कराई जाए और कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क को गुणवत्ता के साथ बनाया जाए। जिससे आवाजाही सुगम हो सके।
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाए और सड़क का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण किया जाए।
- मनोहर
सड़क डलने के एक ही दिन में उखड़ने से गड्ढों में बदल गई है। ऐसे में गुणवत्ता की जांच कराई जाए।
- सूर्यांश सिंह
सड़क निर्माण में डामर की पहली ही परत डल रही थी, इसी दौरान मशीन खराब हो गई। इससे काम बंद हो गया है। अभी पूरा काम नहीं हुआ है। ऐसे में गुणवत्ता पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें