फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनवरी के तीसरे सप्ताह तक मिलेगा खरीफ फसल का बीमा क्लेम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वर्ष 2022 में अतिवृष्टि से प्रभावित हुई खरीफ फसल का बीमा क्लेम किसानों को जनवरी के तीसरे सप्ताह तक मिलने की उम्मीद है। किसानों को क्लेम के भुगतान के लिए बीमा कंपनी को राज्यांश दे दिया है। अब केंद्रांश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 264710 किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इसमें वर्ष 2022 में 186828 किसानों ने खरीफ फसल का बीमा कराया था। जिसमें 179461 ऋणी किसानों का बैंक ने प्रीमियम काटकर बीमा किया था। इसके अलावा 7367 किसानों ने स्वयं प्रीमियम राशि बीमा कंपनी को देकर फसल का बीमा कराया था।
किसानों ने फसल की बुवाई कर अंकुरित होने के बाद अच्छी तरह से तैयार हो रही थी। इसी दौरान अगस्त व सितंबर माह में लगातार बारिश हो गई। इससे फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी। इसमें कुछ किसानों की फसल सड़ गई तो कुछ जलभराव से खराब हो गई थी। जिला प्रशासन ने जांच में नुकसान पाया था।
विज्ञापन

किसानों को अब तक प्रभावित फसल का बीमा क्लेम नहीं मिल पाया था। लेकिन अब किसानों को जनवरी माह में प्रभावित फसल का बीमा क्लेम का भुगतान किया जाएगा। बीमा कपंनी को राज्य सरकार ने क्लेम राशि के लिए राज्यांश दे दिया है। बीमा कंपनी केंद्रांश मिलने का इंतजार कर रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि क्लेम देने की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। जनवरी माह के तीसरे सप्ताह तक प्रभावित फसलों के नुकसान का बीमा क्लेम किसानों को भुगतान किया जाएगा।
13324 किसानों ने किया था व्यक्तिगत दावा
खरीफ फसल के अतिवृष्टि से नुकसान होने पर 13324 किसानों ने बीमा कंपनी को 72 घंटे में सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच में फसल प्रभावित पाई गई थी। इन किसानों का बीमा कंपनी द्वारा 11 करोड़ सत्तावन लाख रुपये बीमा क्लेम बना है। इन किसानों को क्लेम के साथ ही अन्य किसानों को भी जल्द क्लेम राशि दी जाएगी।
जिले में 13324 व्यक्तिगत दावा करने वाले किसानों के अलावा शेष बीमित 173504 किसानों को क्रॉप कटिंग में आए नुकसान की प्रक्रिया चल रही है। सभी किसानों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह तक बीमा क्लेम का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें