फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 52 करोड़ से बनेगी ब्लॉक जखौरा से जिला मुख्यालय की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक जखौरा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। शासन ने सड़क के निर्माण के लिए ईएफसी (व्यय वित्त समिति) से परीक्षण करा लिया है। अब विभाग को शासन के आदेश का इंतजार है। इस 20 किलोमीटर की सड़क का निर्माण 52 करोड़ से किया जाएगा। सड़क सात मीटर चौड़ाई में बनाई जाएगी।
ललितपुर से ब्लॉक जखौरा मुख्यालय की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। इस मार्ग पर लगभग तीन दर्जन गांव पड़ते हैं। सीएचसी जखौरा के मरीज भी इसी मार्ग से जिला मुख्यालय आते हैं। तालबेहट ब्लॉक के कई गांव के लोग आवागमन करते हैं। वर्तमान में यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है। आमने-सामने से वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है। बाइक सवारों को भी सुरिक्षत चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने सड़क चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब इस सड़क की स्वीकृति के लिए शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वीकृति मिल सकती है। इसके बाद अन्य प्रक्रियाएं अपनाकर सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। इससे लगभग एक लाख आबादी को यातायात की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

-
बांसी-जखौरा मार्ग का होगा निर्माण : बांसी-जखौरा मार्ग में पांच किलोमीटर की अधूरी सड़क का भी जल्द निर्माण किया जाएगा। निर्माण लगभग सात करोड़ रुपये से कराया जाएगा। विभाग शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है।
-
ललितपुर-जखौरा मार्ग के निर्माण की जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें