फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली-पानी से परेशान नवोदय के छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-36
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आरोप, सीओ सदर ने छात्रों को समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने शनिवार रात विद्यालय में प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि पानी, बिजली की समस्या है। बारिश के मौसम में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ब्लॉक जखौरा के ग्राम दैलवारा में जवाहर नवोदय विद्यालय है।कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। शनिवार रात सैकड़ों छात्र विद्यालय स्थित हॉस्टल से बाहर निकले और परिसर में ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का आरोप था कि भोजन की गुणवत्ता, बिजली, पानी सहित अन्य प्रकार की समस्या झेलनी पड़ रही हैं। इसकी शिकायत कई बार विद्यालय प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकलता।
विज्ञापन

सीओ सदर अभय नारायण राय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को करीब दो घंटे तक समझाया-बुझाया। समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। इसके बाद छात्रों का प्रदर्शन शांत हुआ।
-
नवोदय विद्यालय हमेशा रहता चर्चा में : यह विद्यालय हमेशा चर्चा में रहता है। कभी यहां सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो जाता है तो कभी भोजन सहित अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर छात्र प्रदर्शन करते रहते हैं।
-
छात्रों ने रखी अपनी पीड़ा : रविवार सुबह अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह व सीओ सदर अभय नारायण राय नवोदय विद्यालय पहुंचे। छात्रों ने अपनी पीड़ा अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल जर्जर है, छत से पानी टपकता है। मेस में खाना सही नहीं मिलता। कक्षाओं में पानी टपकता है। शिक्षक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। कोर्स पूरा नहीं कराते, विद्यालय प्रशासन देर रात 12 तो कभी 2 बजे हॉस्टल में आकर उन्हें उठाते हैं और चेकिंग करते हैं। यहां के कर्मचारियों का आचरण भी सही नहीं है। बिजली, पानी की समस्या रहती है। एडीएम ने छात्रों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
वर्जन
छात्रों की बात सुनी और उन्हें समझाया। रविवार को वह दोबारा एडीएम, एसडीएम सदर के साथ विद्यालय गए थे। छात्रों को उनकी शिकायतों के निराकरण का आश्वासन दिया।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर

नोट-एडीएम का वर्जन बाद में दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें