फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा कराने को लेकर केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कराने को लेकर केंद्र निर्धारित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 18 फरवरी को प्रस्तावित इस परीक्षा को कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों से सहमति पत्र लेकर भर्ती बोर्ड को प्रेषित किया है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने आरक्षी नागरिक पुलिस की परीक्षा 18 फरवरी को कराना प्रस्तावित किया है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए भर्ती बोर्ड ने एक पत्र डीआईओएस को भेजा था। अब डीआईओएस कार्यालय ने 40 से अधिक विद्यालयों की सूची व सहमति पत्र लेकर भर्ती बोर्ड को प्रेषित कर दिया है। भर्ती बोर्ड के निर्देशों के बाद परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। यहां बनने वाले परीक्षा केंद्रों पर सोलह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र भर्ती बोर्ड के निर्देशों के अनुसार बनाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा गया है। परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस के आलाधिकारी लगातार भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन

-
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का एक घेरा बनाया जाएगा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परीक्षा में कोई साल्वर न पहुंच सके, इसके लिए स्थानीय खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। सर्विलांस टीम भी एक्टिव रहेगी।
विज्ञापन

-
पुलिस भर्ती परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। भर्ती बोर्ड की गाइड लाइन के आधार पर परीक्षा कराने की तैयारियां चल रही हैं। फरवरी में परीक्षा कराया जाना प्रस्तावित है।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
-
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाने को 40 से अधिक विद्यालयों से सहमति लेकर पत्र भर्ती बोर्ड को भेज दिए गए हैं।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें