संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। नगर पंचायत के तत्वावधान में आयोजित महरौनी महोत्सव में मंगलवार रात्रि पवन तिवारी एंड पार्टी की भजन संध्या में श्रीराम के भजनों को सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ चंद्रपाल सिंह यादव पूर्व सांसद ने किया। उन्होंने कहा कि महरौनी महोत्सव में आसपास व बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिला। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष को भविष्य में महोत्सव को और बड़ा स्वरूप देने का सुझाव दिया। कलाकार पवन तिवारी ने सरस्वती वंदना के बाद श्रीराम जय राम जय जै राम...भजन से श्रोताओं को भावविभोर कर किया। कलाकारों ने कई भजन सुनाकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
इस दौरान बाल किशन नायक, महेंद्र यादव, राजेश यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, प्रतिपाल सिंह यादव, निशांत जैन, कालका प्रसाद यादव, गिन्नी राजा, राम कुमार यादव, अरविंद यादव, प्रदीप साहू, मल्लू रायन का माल्यार्पण कर शॉल भेंट चेयरमैन प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां व ईओ साक्षी साहू द्वारा किया गया। यूनिस अली हाशमी, बल्लू साहू, घनेंद्र सिंह, राजू पेंटर, अभय दुबे, पूरनलाल पाटकार, अंजन बडौनियां, नारायन सिंह, आशाराम तिवारी, राजेश झा, संजय गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संचालन संजय पांडेय भारत ने किया।