तालबेहट। कोतवाली पुलिस की सीसी टीम ने मंगलवार को एक अभियान के तहत श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। सीओ आशीष मिश्रा ने छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने और जीवन में उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नशा के दौरान वाहन न चलाएं क्योंकि अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण केवल नशा होता है। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों के चालान किए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा, सीसी टीम प्रभारी कमलेश कुमार सहित कोतवाली स्टाफ और श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षक मौजूूद रहे। -संवाद