फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता खेलकर लौटे खिलाड़ी

Wed, 09 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी कांप्लेक्स में नेशनल व्हील चेयर बास्केट चैंपियनशिप खेलकर लौटे खिलाड़ियों का ललितपुर स्टेशन पर स्वागत किया गया। यह खिलाड़ी पहली बार प्रदेश की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेलने गए थे।
विज्ञापन



मंगलवार को समता एक्सप्रेस का ललितपुर में ठहराव होते ही ढोल नगाड़े बजने लगे। बेसिक शिक्षकों व नगर के अन्य लोगों ने दिल्ली से लौटे खिलाड़ियों को फूल मालाओं से लाद दिया। खिलाड़ी ब्रजमोहन तिवारी का कहना है कि जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। यदि राज्य सरकार और प्रोत्साहन दे तो राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अपना परचम लहरा सकते हैं।


इस मौके पर शिक्षक अनंत तिवारी, अनिल शर्मा, विनय रजक, अंकित राजौरिया, गौरव जैन, सोमेस यादव, ऋषि तिवारी, पंकज सोनी, अमित वर्मा, विवेक, रुपेश साहू, उमरान, मुकेश, कमल किशोर, रोहित, राजेश, पवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें