फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी के खिलाड़ी छाए रहे

Thu, 29 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cricket, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। क्षेत्रीय युवक समारोह के आखिरी दिन राजकीय बालिका इंटर कालेज व किसान इंटर कालेज के खिलाड़ी छाए रहे। इस रैली के समापन होने के साथ ही मड़ावरा में जनपदीय रैली आयोजित किए जाने की घोषणा की गई, जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।      
विज्ञापन

जेटीसी ग्राउंड में रैली के अंतिम दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। सभी प्रतियोगिताओं में टॉप में रहने वाले जीआईसी के अभय सिंह को चैंपियनशिप का पुरस्कार दिया गया।  दो सौ मीटर दौड़ के सब जूनियर वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, योगेंद्र द्वितीय, मोहित तृृतीय, जूनियर वर्ग में राजेंद्र यादव प्रथम, कुंवर सिंह द्वितीय, गौरीशंकर तृतीय, सीनियर वर्ग में आफताब प्रथम, अंकित द्वितीय, रवि कुमार तृतीय, जूनियर वर्ग हेमर थ्रो में अनिकेत प्रथम, गजेंद्र द्वितीय, गौरव यादव तृतीय, सीनियर वर्ग में विकास कुमार प्रथम, निहाल सिंह द्वितीय, सुग्रीम सिंह तृतीय, जूनियर वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में अमरेंद्र राजा प्रथम, राजेंद्र यादव द्वितीय, भागीरथ तृतीय, सीनियर वर्ग में अमोल पाल प्रथम, अंकित द्वितीय, आफताब आलम तृतीय स्थान पर रहे।

 वहीं, जीजीआईसी में आयोजित सीनियर वर्ग की लंबी कूद में स्वाती प्रथम, वंदना द्वितीय, कला तृतीय, जूनियर वर्ग में सुनीता प्रथम, पूजा द्वितीय, सुहानी तृतीय, सब जूनियर वर्ग में खुशबू प्रथम, चांदनी द्वितीय, वंदना तृतीय, सौ मीटर दौड़ के सब जूनियर वर्ग में रौनक प्रथम, महिमा द्वितीय, अंवर बुंदेला तृतीय, जूनियर वर्ग में नैनसी प्रथम, अनामिका द्वितीय, मिनी तृतीय, सीनियर वर्ग में संध्या प्रथम, शिवानी द्वितीय, स्वाति तृतीय, गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में गुनगुन प्रथम, शिवानी द्वितीय, पूजा तृतीय, जूनियर वर्ग में खुशबू प्रथम, अंजना द्वितीय, प्रियंका राठौर तृतीय, सीनियर वर्ग में गनेश कुंवर प्रथम, मीना द्वितीय, पिंकी तृतीय, ऊंची कूद सीनियर वर्ग में नेहा प्रथम, निशा द्वितीय, प्रीति तृतीय, जूनियर वर्ग में नंदनी, रश्मि द्वितीय, राखी तृतीय, सब जूनियर वर्ग में रौनक प्रथम, अंशू द्वितीय, शैलवाला तृतीय, हैमर थ्रो सीनियर वर्ग में गनेश कुमार प्रथम, पिंकी द्वितीय, वर्षा तृतीय, जूनियर वर्ग में प्रीति प्रथम, साक्षी द्वितीय, पूजा तृतीय रहीं।
विज्ञापन


पोल वाल्ट सीनियर वर्ग में नेहा प्रथम, मीना द्वितीय, जूनियर वर्ग में अनामिका प्रथम, साक्षी द्वितीय, सौ मीटर बाधा दौड़ सीनियर वर्ग में नेहा प्रथम, सोनम द्वितीय, निशा तृतीय, जूनियर वर्ग में पल्लवी प्रथम, रश्मि द्वितीय, नंदनी तृतीय, अस्सी मीटर बाधा सब जूनियर वर्ग में रौनक प्रथम, महिमा द्वितीय, मुस्कान तृतीय, डिस्कस थ्रो सीनियर वर्ग में आशा प्रथम, दीक्षा द्वितीय, वर्षा तृतीय, जूनियर वर्ग में प्रीति प्रथम, खुशबू द्वितीय, साक्षी तृतीय, सब जूनियर वर्ग में रिचा प्रथम, गुनगुन द्वितीय, अंशू तृतीय स्थान पर रहीं। रैली को सफल बनाने में प्रधानाचार्य अजब सिंह, पूनम मलिक, जयशंकर द्विवेदी, ओमकार सिंह, आशीष वर्मा आदि जुटे रहे।  संचालन सतेंद्र कुमार सिंघई व जितेंद्र वैद्य ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें