फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर के मुख्यमार्ग का फुटपाथ कीचड़ में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुख्यमार्ग का फुटपाथ जमा हो रहे पानी से कीचड़ में तब्दील हो गया है। स्थिति यह है कि दो पहिया वाहन सवार फिसल कर गिर रहे हैं तो फुटपाथ की दशा देखकर चार पहिया व भारी वाहन चालक गाड़ी उतारने से कतरा रहे हैं। यह हाल ब्याना नाला से इलाइट चौराहा होकर हाईवे तक लगभग दो किलोमीटर में जगह-जगह है।
विज्ञापन

झांसी की ओर से नगर में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग का फुटपाथ पहले ही कच्चा होने से लोग परेशान थे। कई जगह सड़क से अधिक गहराई होने से वाहन उतारने में परेशानी होती थी। अब बारिश में सड़क किनारे पानी जमा होने व वाहनों की निकासी से गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पानी भरने से फुटपाथ कीचड़ में तब्दील हो गया है। ओवरटेक करने व वाहनों के आमने-सामने आने पर स्थिति खतरनाक हो जाती है। गिरने के भय से कई वाहन सवार सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। वाहन अधिक होने पर कतार लग जाती है। इससे समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें