पांच तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी नहीं कर पाए लोगों की समस्याआें का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद की पांच तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 207 शिकायतों में 20 का ही निस्तारण कराया गया। इससे फरियादियों को निराश होना पड़ा। उधर, मड़ावड़ा तहसील में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
सीडीओ केके पांडेय ने तालबेहट तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुन संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन के विवाद को पुलिस और राजस्व अधिकारी टीम बनाकर निस्तारित कराएं। वहीं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गति लाने के निर्देश दिए। इधर सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर कुछ का निस्तारण कराया।
तहसील स्तर पर आईं शिकायतें व निस्तारण का हाल
तहसील शिकायतें निस्तारण
सदर 24 03
तालबेहट 113 13
महरौनी 44 02
मड़ावरा 18 00
पाली 08 02
कुल 207 2