फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में वन-वे ट्रैफिक प्रभावी रहेगा

Tue, 01 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यातायात माह नवंबर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान टैक्सी चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर में ट्रायल के तौर पर लागू की गई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम आए हैं, इसलिए यह व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। उन्होंने यातायात नियमों को लोगों तक पहुंचाने व जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सोमवार को भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि  जब तक यातायात के प्रति लोगों की सोच विकसित नहीं होगी, तब तक यह अभियान भी सफल नहीं माना जा  सकता। ललितपुर ऐसा शहर है

जिसमें 0.1 प्रतिशत लोग भी हेलमेट का प्रयोग नहीं करते। यह गलत है, इसे सुधारने की आवश्यकता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  
उन्होंने कहा कि शहर में लागू वनवे ट्रैफिक प्रणाली यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक है, जिसे दरकिनार नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, प्रो. भगवत नारायण शर्मा,  एआरटीओ सोमलता यादव, अरविंद जैन, सीओ यातायात ओमकार यादव, सुनील  सोलोमन, प्राचार्य डा.अवधेश अग्रवाल, डा. पंकज शर्मा और पूनम मलिक ने भी संबोधित किया। समारोह में देवेंद्र राय ग्रुप को एसपी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष बस आपरेटर एसोसिएशन के मनीष अग्रवाल, अवधेश  कौशिक, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल, लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष रूपनारायण विश्वकर्मा, बीके अग्रवाल, फहीम अहमद, शत्रुघ्न यादव, डा. शशांक जैन, अनूप बंसल, सुबोध शर्मा  विश्वास, जितेंद्र खटीक, अब्दुल नासिर मंसूरी, इरशाद  मंसूरी, गौतम यादव,
विज्ञापन


दीनदयाल साहू, हेमंत जैन, शहर कोतवाल मंगला प्रसाद  तिवारी, पीआरओ शमीम खान, प्रभारी यातायात नीरज कुमार दीक्षित, केके शर्मा आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें