फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के कामकाज से संतुष्ट नहीं दिखे कमिश्नर

Sat, 28 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
commesner tour, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर।  मंडलायुक्त के शुक्रवार को जल निगम, जल संस्थान व जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय  का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों के कामकाज पर नाराजी जताते हुए जल  निगम के लिपिक व निर्माण इकाई के अकाउंटेंट को काम में सुधार लाने की  चेतावनी दी। निर्माण इकाई के जेई को अधूरी डेली डायरी मिलने पर नोटिस  जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के राममोहन राव ने सबसे पहले  जल संस्थान के शोध संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंप हाउस,  टंकी व परिसर में रखे पाइपों की स्थिति देखी। टंकी से पानी गिरने  पर सवाल जवाब किए। इस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रघुवेंद्र ने बताया कि टंकी के पाइप में लीकेज है, जिसे दुरुस्त करा लिया जाएगा। इसी परिसर में रखे पाइपों की स्थिति पर उन्होंने सवाल- जवाब किए। उन्होंने अगले सप्ताह तक पाइपों के इस्तेमाल के निर्देश दिए। यहां से वह जल निगम रवाना हुए। 

उन्होंने कार्यालय परिसर में गंदगी ोने पर नाराजी जाहिर की। इसके बाद  कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का हाल जाना। कई सेवा पुस्तिकाएं अधूरी पाई  गई। इस पर उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही इस कार्यालय  का निरीक्षण किसी मंडलीय अधिकारी से कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


जल  निगम निर्माण इकाई में अकाउंटेंट की डायरी देखकर कामकाज पर नाराजी जताई।  उन्होंने डेेली डायरी नहीं भरने पर चेतावनी दी। इसके अलावा अवर  अभियंता बली मुहम्मद की डेली डायरी भी देेेखी। निरीक्षण में अधूरी डायरी पाए  जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद वह जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में पहुंचे, जहां कंप्यूटर आपरेटर सुशील चौबे को कार्यालय के फोटोग्राफ उनके कार्यालय में  भेजने के निर्देश दिए। फोटोकापी मशीन खराब पाए जाने पर भी नाराजी जाहिर की।  कनिष्ठ लिपिक के. लाल की पटल पर जीपीएफ पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। जिस पर  उन्होंने कमियां दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को  व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डीएम डा. रूपेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसडीएम सदर रमेशचंद्र सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

योजना की फाइलों को नहीं छुआ
मंडलायुक्त ने तीन कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय न तो योजनाओं की  प्रगति जानने का प्रयास किया और न ही योजनाओं की फाइलें तलब की। केवल और  केवल गंदगी, डेली डायरी के इर्दगिर्द निरीक्षण सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें