फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मृतक केे पास मिली पर्ची को जांच के लिए भेजा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम हंसरी निवासी 68 वर्षीय घूमन सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह पॉस्को एक्ट के तहत छेड़छाड़ का आरोपी था। उसका शव 28 अक्तूबर की सुबह घर से कुछ दूर बरगद के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मृतक के कपड़ों से एक कागज की पर्ची मिली, जिस पर तीन लोगों के नाम लिखे थे।
विज्ञापन


घूमन सिंह के परिजनों ने गांव के दौलतराम और उसके पिता सरुवा पर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दौलतराम और सरुवा ने उधार दिए रुपये मांगने पर विवाद किया था। 26 अक्तूबर को उन्होंने घूमन सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने इस मामले में दौलतराम और सरुवा सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की।

जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट में वांछित चल रहे दौलतराम और उसके पिता सरुवा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मिली कागज की पर्ची को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इससे लिखावट का मिलान किया जाएगा ताकि पता चल सके कि पर्ची घूमन सिंह ने लिखी थी या किसी और ने। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें