ललितपुर। दिल्ली, पंजाब की ओर कोहरा के चलते ट्रेनों की गति अभी भी नहीं सुधर सकी है। अधिकांश ट्रेन तीन घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटा और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन पौने तीन घंटे की देरी से आई।
रविवार को भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस दो घंटा, भोपाल एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस ढाई घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस तीन घंटा, कुशीनगर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटा, पंजाब मेल एक घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौने तीन घंटा, राप्तीसागर एक्सप्रेस तीन घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस आठ घंटा, सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा, झेलम एक्सप्रेस एक घंटा, भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटा तक देरी से आईं। जबकि अप रूट की ही श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े नौ घंटा तक देेरी से आई। वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस भी 2.40 घंटा देेरी से आई।