फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जलजीवन मिशन की धीमी गति देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कचनौदा ग्राम समूह पेयजल योजना के निर्माण कार्य में धीमी गति देख डीएम भड़क गए। उन्होंने कहा कि परियोजना का काम मार्च 2023 में पूरा करना है और अभी भी 26 फीसदी काम शेष है। श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर योजना को ढाई माह में पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि गर्मी में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन

डीएम आलोक सिंह ने रविवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजनांतर्गत कचनौदा ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए विभागीय अभियंता से कहा कि हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सहायक अभियंता अरुण कुमार बौद्ध ने बताया कि कचनौदा ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य 174.22 करोड़ से दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था। जो मार्च 2023 तक पूरा होगा। योजना में 26 प्रतिशत कार्य शेष है जो निश्चित समयावधि में पूरा करा लिया जाएगा। इस योजना में 62 ग्रामों को शामिल किया गया है। जिसमें 25513 घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इस मौके पर एजीएम गायत्री प्राइवेट लिमिटेड साइराम प्रसाद, अनुवृत मंडल, जेई जल निगम अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें