फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किशाेरी की आत्महत्या के मामले में मां ने लगाया गांव के युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - एक साल से कर रहा था छेड़खानी, अश्लील फोटो की थी वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छह दिन पूर्व किशाेरी की आत्महत्या के मामले में उसकी मां ने एक युवक पर छेड़खानी करने, अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। कहा कि इससे परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या की। एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना जखौरा के एक ग्राम निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। इसका उलाहना भी उसने विपक्षी के घर जाकर दी थी। आरोपी ने उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी दी थी। छेड़खानी से परेशान होकर 3 फरवरी को उसकी पुत्री ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। थाना जखौरा पुलिस को 7 फरवरी को शिकायती पत्र दिया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्र में मृतका की मां ने कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री और डीआईजी झांसी को भी संबोधित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें