फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अपनी सुनाकर चल दिए

Tue, 04 Jul 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
surya prtap jhansi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर।
विज्ञापन

वर्तमान प्रदेश सरकार लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्घ है। पिछले सौ दिन के कार्यकाल में सीमित संसाधनों के बाद भी अभूतपूर्व काम किया है। दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। सरकार का यह गुणगान किया जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने। प्रभारी मंत्री अपनी बात तो कह गए पर जब पत्रकारों के सवालों के जवाब देने की बारी आई तो कार में बैठकर चल दिए।   

वन विभाग की ओर से आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधारोपण करने के पश्चात महर्रा के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान की रैली का शुभारंभ करने के पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार के सौ दिन का बखान करते हुए बताया कि सरकार ने सौ दिनों में  बेहतरीन काम किया है। किसानों को मजदूरों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। उपज का सही मूल्य दिलवाने के लिए प्रदेश में 37 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है। वहीं, ललितपुर जनपद में एक लाख 37 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। जबकि, पिछले साल यह खरीद मात्र 24 हजार मीट्रिक टन की ही हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार ने 2022 तक सभी को पक्के मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में नौ लाख 70 हजार आवास बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जमीनों का चिह्नीकरण शुरू किया जा चुका है। बुंदेलखंड में सूखे की स्थिति से निपटने के लिए खेत तालाब योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत ललितपुर जिले में 370 तालाब खोदने का लक्ष्य था,300 तालाबों की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


खनन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए विभाग ने ई-टेंडरिंग की व्यवस्था की है। इसके अलावा सरकार ने 24 जनवरी को प्रदेश दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया है। दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी होने के उपलक्ष्य में सरकार ने गरीबों का भला करने के उद्देश्य से गरीब कल्याण वर्ष मनाए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश में गरीबों और किसानों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। जैसे ही पत्रकारों ने जिले में हो रहे अवैध खनन तथा वनों के हो रहे अवैध कटान के मामले में सवाल करना शुरू किया तो मंत्री जी कुछ कहे बिना ही चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें