फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पारा आठ डिग्री तक लुढ़का, कोहरे में रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कोहरा और बादलों के चलते सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दोपहर बाद सूर्यदेवता के दर्शन हुए, लेकिन कुछ देर बाद बादलों की ओट ने धूप गायब कर दी। न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम पारा 19 डिग्री पर रहा। रविवार रात 11 बजे से कोहरा छाने लगा जो सोमवार दोपहर तक रहा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। लाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंगते नजर आए।
00000
चाय की दुकानों पर रही भीड़ : सर्दी के कारण चाय की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। चाय विक्रेता हेमू कुशवाहा ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले चाय की ज्यादा बिक्री हुई। चाय का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

0000
सदनशाह रैनबसेरा में नहीं पहुंचता कोई : प्रशासन ने शहर में जो रैन बसेरे बनाए हैं, उनमें कोतवाली के सामने रैन बसेरा में चारपाई और बिस्तर पर लोग आराम से सोते हैं, लेकिन सदनशाह स्थित रैन बसेरा में ताला लटका रहता है। यहां कोई भी नहीं जा रहा है। प्रशासन ने 100 बेड का रैन बसेरा एसपी आवास के आगे बनाया है, जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन जरूर रुक रहे हैं।
000000000000
सड़क किनारे कूड़ा जलाकर ताप रहे लोग : प्रशासन ने अलाव जलवाने की व्यवस्था की है, लेकिन सुबह कड़ाके की सर्दी में लोगों को सड़क किनारे कूड़ा जलाकर तापना पड़ रहा है। शाम को अलाव तो जल रहे, लेकिन पर्याप्त लकड़ी न होने से अलाव जल्द बुझ जाते हैं। ऐसे में लोग कूड़ा जला कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

0000000
जाखलौन में अलाव न जलने से लोग परेशान
जाखलौन। रणछोड़ धाम पर मकर संक्रांति मेला 14 जनवरी से शुरू होगा। श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है, लेकिन कड़ाके की ठंड में अलाव न जलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में लोग पन्नी कचरा जलाकर आग ताप रहे हैं। कस्बा निवासी महेंद्र सिंह ने कहा कि जाखलौन बड़ी ग्राम पंचायत होने के कारण यहां अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए। पूर्व प्रधान नाथूराम कुशवाहा ने कहा कि गांव की बीस हजार की आबादी होने के साथ ही बाहर से आने जाने वाले पर्यटक जो देवगढ़ रणछोड़ धाम जाते हैं, वह बाजार में रुक कर जल पान करते हैं, लेकिन ठंड ज्यादा होने से अलाव नहीं लगे हैं, इससे पर्यटक भी सर्दी में परेशान नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें