फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सकीय पैनल ने किया विवाहिता का पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 फरवरी को कस्बा जाखलौन में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला था शव
विज्ञापन

संवााद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे के अंदर फंदे पर लटके मिले विवाहिता के शव काे शुक्रवार को चिकित्सकीय पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम में फंदे पर लटकने से मौत होना पाया गया।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पूजा (20) पत्नी महेंद्र का शव बृहस्पतिवार की शाम को फंदे पर उस समय लटका मिला था, जब पति महेंद्र एमपी के बीना से बेटरगिरी का काम करके घर आया था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पूजा के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए चिकित्सकों का पैनल बनाया गया। इसके साथ वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में शुक्रवार की शाम को पूजा के शव का चिकित्सकीय पैनल में पोस्टमार्टम हुआ और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार पूजा की मौत फंदे पर लटकने से होना पाया गया। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें