फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राठौर परिवार पर पुलिस उत्पीड़न का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएलसी ने सीएम से की मुलाकात, सदर विधायक ने उच्च स्तरीय जांच को लिखा सीएम को पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राठौर परिवार पर पुलिस उत्पीड़न का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिवम राठौर के प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की, तो वहीं, एमएलसी रमा निरंजन ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राठौर प्रकरण के बारे में अवगत कराके जांच की मांग की है।
बजाज फाइनेंस मामले में शिवम राठौर की फर्जी मुहर बनाने के आरोप में गिरफ्तारी और उससे आहत उसके पिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में जांच के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सदर विधायक ने पत्र में बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर निवासी लक्ष्मीनारायण राठौर ने पुलिस प्रताड़ना के कारण 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के एक लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कारणों पर विस्तृत रूप से जांच कराया जाना नितांत आवश्यक है, क्योंकि कोतवाली पुलिस ललितपुर ने रबर स्टैंप प्रकरण को बजाज फाइनेंस से जोड़ते हुए लक्ष्मीनारायण के बेटे शिवम राठौर को जेल भेज दिया था। ऐसी स्थिति में मृत्यु/आत्महत्या के तथ्यों पर विवेचना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वहीं, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने शिवम राठौर पर पुलिस की कार्रवाई और उसके पिता लक्ष्मीनारायण राठौर के आत्महत्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एक पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एमएलसी ने पत्र देकर मुख्यमंत्री को बताया कि जनपद ललितपुर में बजाज फाइनेंस लोन मामले में संदर्भ में अत्यंत ही गंभीर व दुखद घटना हुई, जिसमें शिवम राठौर नामक युवक को फर्जी मुहर बनाने के आरोप में जेल भेज दिया गया। इसमें शिवम के पिता लक्ष्मीनारायण ने अपने बच्चे की गुहार लगाते हुए आत्महत्या कर ली है। आगे बताया कि इसमें विपक्ष घटना को मुद्दा बनाकर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है ताकि राठौर परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें