फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन दिन बाद खुली मंडी, सत्रह हजार क्विंटल गेहूं की रही आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
- गल्ला मंडी में लगे रहे गेहूं के ढेर, ट्रैक्टरों का रहा जमावड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गल्ला मंडी तीन दिन से बंद थी, जिसके चलते किसानों को गेहूं, मटर, चना, सरसाें आदि जिंस को बेचने के लिए परेशान होना पड़ा। अब तीन दिन बाद मंडी खुलते ही किसान जिंस लेकर मंडी पहुंचा और आढ़तियों को जिंस बेची। ऐसे में मंगलवार को गल्ला मंडी में लगभग सत्रह हजार क्विंटल गेहूं की आवक रही।
सुबह से किसान ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचने लगे और इसके चलते मंडी में ट्रैक्टरों का जमावड़ा हो गया। जबकि आढ़तियों के दुकानों के बाहर किसानों के गेहूं, मटर, सरसों आदि जिंस का ढेर लग गया। हालांकि सबसे अधिक गेहूं ही मंडी में दिखाई दिया। मंगलवार को मंडी खुलने पर गेहूं की आवक लगभग पंद्रह से 17 हजार क्विंटल जताई गई है। हालांकि मंडी में पिछले दिनों के अपेक्षा मंगलवार की आवक कुछ कम ही आंकी गई है। इसका कारण सहालग कार्यक्रम होना भी बताया जा रहा है, लेकिन जल्द ही मंडी में आवक अभी और भी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मार्च से अबतक हुई 6,57,221 क्विंटल गेहूं की आवक
मार्च माह के मध्य से रबी फसल की कटाई शुरू हो गई थी और किसान गेहूं लेकर गल्ला मंडी पहुंचने लगा था। शुरुआती कटाई के दौरान जहां मंडी में दो हजार से ढाई हजार क्विंटल तक आवक हो रही थी, वहीं, सत्रह मार्च को गल्ला मंडी में इस माह की पहली सबसे अधिक गेहूं आवक 7,792 क्विंटल तक रही थी। इसके बाद अठारह मार्च को गेहूं की आवक 12, 149 क्विंटल तक पहुंच गई। इसके बाद लगातार अच्छी आवक बनी रही और फिर 21 मार्च को गेहूं की आवक बढ़कर 20 हजार पार कर गई, जबकि 24 से 26 मार्च तक गेहूं की बंपर आवक होने लगी, जो 35 हजार क्विंटल को भी पार कर गई। इसी प्रकार पूरे मार्च माह में गल्ला मंडी में 3,47,627 क्विंटल तक गेहूं की आवक रही। जबकि अप्रैल माह में भी लगातार आवक बनी रही, लेकिन गल्ला मंडी बीते पंद्रह दिनों में मात्र आठ दिन ही खुल सकी और इस दौरान ही गल्ला मंडी में अप्रैल माह में अबतक कुल 3,09, 594 क्विंटल तक हो चुकी है। इस प्रकार मार्च से अबतक गल्ला मंडी में गेहूं की कुल आवक 6,57,221 क्विंटल हो चुकी है। जबकि अप्रैल माह में अभी भी पंद्रह दिन शेष हैं और खेतों में बहुत सी जगह अभी भी कटाई व थ्रेसिंग हो रही है। ऐसे में अप्रैल और मई माह में गल्ला मंडी में अभी और भी बंपर आवक आने की संभावना है।
-
यह रहा जिंस का भाव
गल्ला मंडी में गेहूं का रेट मार्च माह के शुरुआत में 2700 रुपये प्रति क्विंटल को पार कर गया था, लेकिन आवक बढ़ने पर गेहूं के भाव गिरते गए और अब गेहूं के भाव 2340 रुपये पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को गेहूं के भाव 2340 से 2350 रुपये, सुपर गेहूं के भाव 2400 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। वहीं, हरी मटर के भाव 8500 रुपये से 9000 रुपये प्रति क्विंटल, सफेद मटर 3300 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल, बड़ी मसूर के भाव 5700 से 5900 रुपये प्रति क्विंटल, छोटी मसूर 6000 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल, चना के भाव 5500 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों के भाव 5700 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे।
विज्ञापन

000000000
तीन दिन बाद खुली मंडी में मंगलवार को गेहूं व अन्य जिंस की आवक ठीक रही, वाहनों से जाम न लगे इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। -सतेंद्र कुमार, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें