फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के देवर के मुख्य अपहरणकर्ता ने न्यायालय में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बार/ललितपुर। थाना बार अंतर्गत एक गांव निवासी अपनी प्रेमिका को पाने के लिए देवर का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि थाना बार पुलिस उसकी तलाश करती रही।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत एक गांव निवासी नवविवाहिता प्रेमिका को पाने के लिए उसके ही देवर का प्रेमी ने तीन दिन पहले सात नबंवर को घर से अपहरण कर लिया था। अपहृत युवक के परिजनों से उसने फिरौती के रूप में अपनी प्रेमिका की मांग रखी थी। इस मामले में थाना बार पुलिस ने आठ नबंवर को युवक का अपहरण कर भाग रहे दो अपहरणकर्ताओं ग्राम मनगुवां निवासी कुमार पाडनी पुत्र रामनरेश एवं विकास पुरोहित पुत्र आदित्य नारायण को कोतवाली क्षेत्र के इलाइट से राजघाट रोड स्थित मन्नू पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अपहृत देवर को भी बरामद कर लिया था।
जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी गोलू कौशिक निवासी ग्राम मनगुवां की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र व आसपास दबिश दे रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को अपहरणकर्ता मुख्य आरोपी गोलू कौशिक ने पुलिस से छिपकर न्यायालय में पेश होकर सरेंडर कर दिया। जबकि पुलिस उसकी तलाश करती रही। पुलिस जब तक न्यायालय पहुंची, तब तक न्यायालय ने उसे न्यायिक सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें