फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर खदान मैनेजर लूटकांड का हुआ खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम पुराधनकुआं तिराहा पर बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रहे पत्थर खदान मैनेजर से चार लाख सत्तर हजार रुपये लूट के मामले में शामिल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक नामजद व तीन अन्य आरोपी फरार हैं। आरोपी के कब्जे से 65 हजार रुपये, एक कारतूस, एक मोबाइल व एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को ग्राम पुराधनकुआं निवासी पत्थर खदान मैनेजर रामकृपाल पुत्र मुन्नीलाल हल्दार अपने साथी नरेद्र उर्फ चिंटा के साथ बानपुर के पंजाब नेशनल बैंक से चार लाख 77 हजार रुपये निकालकर बाइक से वापस गांव में मजदूरों को रुपये देने जा रहा था।
ग्राम पुराधनकुआं तिराहा पर पीछे से आई एक काली बाइक पर सवार दो अज्ञात आरोपियों ने उसे रोककर गाली गलौज की और तमंचे की बट से उस पर हमला कर दिया। फायर करके रुपयों से भरा बैंक लूटकर भाग गए। जिससे पत्थर खदान मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि उसके साथी नरेंद्र ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन

साथी नरेंद्र ने घटना की जानकारी बानपुर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायल मैनेजर को बार अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, हालांकि अब पत्थर खदान मैनेजर की हालत में सुधार है।
मामले में डीआईजी जागेंद्र सिंह, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर एसपी अनिल कुमार ने मौके का निरीक्षण किया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने चार टीमों का गठन किया था। लूटकांड में मुखबिर की सूचना पर गाइयाघाट तिराहा बानपुर क्षेत्र से एक आरोपी मध्य प्रदेश के जनपद अशोक नगर के थाना चंदेरी अंतर्गत ग्राम कडराना निवासी रनवीर सिंह उर्फ भगोले पुत्र बृजेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 65 हजार रुपये नकदी, एक तमंचा, दो कारतूस, एक एंड्रायड मोबाइल एक अपाचे गाड़ी बिना नबंर प्लेट बरामद की गई। आरोपी ने अपने साथी नीरज एवं दो अन्य साथियों के साथ लूट करना बताया। फिलहाल नीरज एवं दो अन्य अज्ञात साथी फरार चल रहे हैं।
आरोपी पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
पत्थर खदान मैनेजर से लूटकांड में पकड़े गए आरोपी रनवीर उर्फ भगोले पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिला के थाना चंदेरी में दो, जिला टीकमगढ़ के थाना खरगापुर में आपराधिक मामला और थाना तालबेहट में पेट्रोल पंप पर लूट एवं चोरी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज चल रहे हैं।
इन चार टीमों को मिली सफलता
आरोपी को पकड़ने वाली पहली टीम में थानाध्यक्ष बानपुर जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, मनोज खान, संजीव धामा, जायद अली, संजय सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र कुमार, नीतूू पाल, रामप्रकाश शामिल रहे। जबकि दूसरी टीम में एसओजी प्रभारी राजकुमार यादव, नरेंद्र पाल, मनोज सोनकर, सतपाल, सतेंद्र सिंह, अरूण त्रिपाठी,आशुतोष तिवारी, इमरान, तीसरी टीम में उपनिरीक्षक राहुल राठौर, योगेंद्र चौहान, अभय प्रताप, सुदर्शन पाठक और चौथी टीम में सर्विलांस प्रभारी सतीश कुुशवाहा, बृजेंद्र सिंह शामिल रहे।
बानपुर क्षेत्र के ग्राम पुराधनकुआं तिराहा पर पत्थर खदान मैनेजर से लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस टीमों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 65 हजार रुपये, एक मोबाइल व एक तमंचा बरामद हुआ है। उसके साथ एक अन्य नामजद एवं दो अन्य आरोपी भी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तार शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन

-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें