फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस की निगरानी में हुआ प्रेमी युगल का अंतिम संस्कार, गांव के माहौल पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जखौरा के ग्राम पंचौरा से लापता हुए युवक-युवती के शव ग्राम करारी में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटके मिले
विज्ञापन

ललितपुर। पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में रविवार की रात को अंतिम संस्कार किया गया। जखौरा पुलिस गांव के माहौल पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं दोनों मृतकों के परिवारों में सोमवार को मातम छाया रहा।
विज्ञापन

थाना जखौरा के पंचौरा निवासी प्रेमी युगल भागचंद्र व अर्चना जोकि शनिवार की रात करीब 8 बजे से घर से गायब थे के शव रविवार को ग्राम करारी के पास बेतवा नदी किनारे जंगल में पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे पर लटके मिले थे। दोनों के बीच करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच तीन माह पूर्व प्रेमी भागचंद्र की शादी हो गई थी। प्रेमी युगल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को प्रेमी युगलों के शव का पोस्टमार्टम हुआ। रात को दोनों के शव गांव पंचौरा पहुंचे। शव पहुंचने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने बच्चों की एक झलक पाने को शव से लिपट गए। सबसे ज्यादा हालत खराब तो दोनों की माताओं की थी। वह अपने बच्चों के निर्णय को कोस रहे थे। देर रात को पुलिस ने की निगरानी में दोनों शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के माहौल पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। वहीं दोनों मृतकों के परिवारों में सोमवार को मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें