फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वंचित रहे इंटरमीडिएट के छात्रों की दूसरे दिन हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं की दूसरे दिन चार केंद्रों पर परीक्षा हुई। दूसरे दिन 147 परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए। सीसीटीवी कैमरे के जरिए परीक्षा की निगरानी की गई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी माह में हुई थी। इस परीक्षा को देेने से जिले के 714 परीक्षार्थी वंचित रह गए थे। ऐसे वंचित छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए बोर्ड ने पुन: मौका दिया है। इसके लिए 7 और 8 अप्रैल को तिथि निर्धारित की गई थी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र जीजीआईसी ललितपुर, श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज, शांति निकेतन इंटर कॉलेज महरौनी और महामना मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज गुढ़ा को केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन सोमवार को हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में 73 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरे दिन मंगलवार को चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। दूसरे दिन की हुई परीक्षा में 147 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार से दो दिनों तक हुई वंचित रहे छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा में 714 के सापेक्ष कुल 220 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी भ्रमणशील रहे और परीक्षा का जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दो दिन तक हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में 714 के सापेक्ष 220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांति पूर्वक और नकलविहीन तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें