फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के इंतजार में दर्द में एक घंटे तक तड़पते रहे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। रविवार को हादसे की जानकारी होते ही कोतवाल विनोद मिश्रा की सूचना पर एक एंबुलेंस घटनास्थल से घायलों को लेकर अस्पताल गई। लेकिन इसके बाद एंबुलेंस चालक गायब हो गया। इधर, निजी एंबुलेंस चालक भी अपने वाहनों को लेकर खिसक गए, जिससे घटनास्थल पर करीब करीब एक घंटे तक घायल दर्द से तड़पते रहे। प्रभारी सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी के निर्देश पर दूसरी एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची तब घायलों को अस्पताल भेजा जा सका। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थित से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को छह एंबुलेंस दी है जबकि कई निजी एंबुलेंस चालक अस्पताल के बाहर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारियों व चिकित्सकों ने मेहनत दिखाते हुए बड़ी तत्परता से घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया। उसी तरह सीएचसी से संबद्ध कुछ एंबुलेंस चालकों सहित हर समय बाहर खड़े रहने वाले प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने संवेदनहीनता का परिचय दिया। यह एंबुलेंस चालक सूचना के काफी देर तक बाद भी घटनास्थल पर नहीं आए। वहीं, प्राइवेट एंबुलेंस चालक तो हादसे की जानकारी के बाद मौके से ही नदारद हो गए। एंबुलेंस के अभाव में मरीज घंटेभर दर्द से तड़पते रहे। लेकिन जनता की सेवा के नाम पर एंबुलेंस भेजने का दम भरने वाले नेता भी मौके पर अपनी ओर से कोई व्यवस्था न करा सके।
मौके पर पहुंचे प्रभारी सीएमओ डॉ. जेएस बख्शी ने एंबुलेंस व शव वाहन की व्यवस्था कराई।
छह में एक एंबुलेंस खराब पड़ी
सीएचसी पर मौजूद छह एंबुलेंस में एक पहले से खराब पड़ी थी, जबकि चार एंबुलेंस मरीजों की सूचना पर ग्रामीण क्षेत्रों में गई थी। मौजूद एक एंबुलेंस भी एक बार में तीन घायलों को अस्पताल छोड़ने के बाद खिसक गई। इससे मौजूद लोगों में काफी नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस किन कारणों से तत्काल मौके पर नहीं पहुंची, इसकी जांच कराई जाएगी और प्राइवेट एंबुलेंस चालक सूचना के बाद मौके पर क्यों नहीं पहुंचे उसकी भी जांच कर कार्रवाई करेंगे। -डॉ. जेएस बख्शी, प्रभारी सीएमओ
-- घटना की जानकारी के बाद डीएम आलोक सिंह और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सीएचसी पहुंच कर एसडीएम अमित कुमार भारतीय से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद मृतक के परिजनों व घायलों के परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें हर संभव मद्द का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि सीएचसी की व्यवस्थाएं ठीक है। लेकिन जब एंबुलेंस के देरी से होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि आप लोग नकारात्मक न सोचें।
कैप्सन- सीएचसी में क्षेत्रीय विधायक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य
- ह्रदय विदारक हादसे की सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक रामरतन कुशवाहा और पूराकलां क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव भी सीएचसी पहुंचे। विधायक ने मृतकों व घायलों को शासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सीएचसी में एंबुलेंस समय पर न आने और हादसे की सूचना के बाद सीएचसी के बाहर हर समय खड़ी रहने वाली प्राइवेट एंबुलेंस चालकों के भाग जाने पर विधायक ने कहा कि उनका यह कृत्य मानवीयता के खिलाफ है। ऐसे लोगों पर अवश्य कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें