फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर निवास न करने वालों का कटेगा वेतन

Tue, 29 Sep 2015 11:35 PM IST
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सीएमओ ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुुर का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर निवास न करने वाले कर्मचारियों को वेतन काटने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सीएमओ डा. सत्येंद्र कुमार ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि वार्ड ब्याय हरीशंकर टीकमगढ़ से आवागमन करते हैं। एएनएम हुस्नुका भी टीकमगढ़ से आती जाती हैं। सरोज बुंदेला एएनएम स्वास्थ्य केंद्र पर निवास नहीं करती हैं, उनके स्थान पर किसी अन्य एएनएम को तैनात किए जाने के लिए निर्देश दिए गए, जो यहां निवास कर सके। राममूर्ति एलएचवी स्वास्थ्य केंद्र पर ही निवास करती हैं। विकास कुमार श्रीवास्तव एलएचवी ललितपुर से आते जाते हैं। सीएमओ ने केंद्र पर निवास नहीं करने वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य केंद्र पर सेवायें प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सचेत किया गया कि निवास न करने की स्थिति में आगामी माह का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें