फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ने दो मुहल्लों के घरों से किए हाथ साफ

Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
chori, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। नगर क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। पहली घटना मुहल्ला रामनगर की है, जहां चोरों ने देर रात एक घर में घुसकर नकदी व जेवरात लूट लिए। वहीं, दूसरी घटना में मुहल्ला आजादपुरा में चोर घर में घुसकर हजारों रुपए के जेवर व तीन हजार रुपए नकद उड़ा ले गए। दोनों मामलोें में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रामनगर निवासी पूरन कुशवाहा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह परिजनों समेत शादी समारोह में गया थे। रात करीब दो बजे जब वह समारोह से वापस आए, तो उसके घर के दरवाजे खुले हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से आधा किलो की

चांदी की करधोनी समेत करीब डेढ़ किलो चांदी के अन्य जेवर, सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की पंगुरिया सहित 12 हजार रुपए नकद चुरा लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आजादपुरा निवासी आशीष तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सरकारी काम से पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में था और उसकी पत्नी दूसरे मकान पर गई हुई थी। इसी दौरान दिन में चोर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपए के जेवर समेत तीन हजार रुपए नकद लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर मामला दर्ज कराने की मांग  की है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें