फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम न्यायालय मोबाइल कोर्ट ने 11 मामले निपटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचल न्यायालय अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्राम न्यायालय मोबाइल कोर्ट का आयोजन आदर्श गांव गेवरा गुंदेरा में किया गया। इस दौरान लंबित वादों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को आदर्श गांव गेंवरा गुंदेरा के पंचायत भवन में यह मोबाइल कोर्ट आयोजित हुई। इस आयोजन में कुल 11 पत्रावलियों को चिह्नित किया गया। वादकारियों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मामलों की पैरवी की। न्यायाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने बताया कि मोबाइल कोर्ट का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को न्याय सुलभ कराना है। न्यायाधिकारी पांडेय ने वादकारियों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति और सुलह समझौतों के आधार पर अपने वादों का निस्तारण कराएं। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता अर्पित बुंदेला, भास्कर बाबू, बहादुर सिंह बुंदेला, राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुशवाहा, जितेंद्र दुबे, देवेश यादव और सोनू पस्तोर शामिल थे।
विज्ञापन















0 / 25,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें