फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ई-गवर्नेंस के तहत उत्कृष्ट पंचायतों को सरकार करेगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण विजेताओं को 10 लाख और रजत विजेताओं को 5 लाख रुपये का पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश सरकार ने ई-गवर्नेंस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत 30 नवंबर तक ग्राम पंचायतें आवेदन कर सकती हैं। इसमें उन्हीं ग्राम पंचायतों को चयन किया किया जाएगा, जिन्होंने सभी भुगतान ऑनलाइन तरीके से किए तथा गांव के विकास की कार्ययोजना और किए गए कार्य ई-गवर्नेंस पोर्टल पर अपलोड किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार, दक्षता और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को प्रोत्साहन देना है। इस वर्ष कुल 7 श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। 16 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 10 स्वर्ण और 6 रजत पुरस्कार होंगे। स्वर्ण पुरस्कार विजेता को 10 लाख और रजत पुरस्कार विजेता को 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें