फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक टन से अधिक खाद खरीदने की जांच को आज आएगी शासन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 47 किसानाें ने डीएपी और 39 किसानों ने यूरिया एक टन से अधिक खरीदी खाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में एक टन से अधिक खाद खरीदने की जांच के लिए शासन द्वारा तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। यह टीम शुक्रवार को जनपद आकर जांच करेगी। टीम बताएगी कि किसानों को इतनी अधिक खाद खरीदने की जरूरत क्यों पड़ी है। टीम दुकानों व किसानों की खरीद के प्रपत्रों की जांच भी करेगी और किसानों से जानकारी लेगी। जिले में 47 किसानाें ने डीएपी और 39 किसानों ने यूरिया एक टन से अधिक खरीदा है।
जिले में पर्याप्त खाद वितरण के बाद भी रबी के सीजन में खाद की बढ़ी डिमांड और बिक्री जरूरत से अधिक होने पर अब शासन ने जांच बैठाई है। शासन के निर्देश पर एक टन से अधिक खाद खरीदने वाले किसानों की जांच के लिए शासन की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को जनपद आने की संभावना जताई है, जो बड़ी मात्रा में खाद खरीदकर खपाने वाले किसानों की जमीन की जांच करेगी। जनपद में खरीफ की फसलों को लगभग पचास फीसदी से अधिक नुकसान का आंकलन किया गया था। इसमें उड़द को सबसे अधिक नुकसान हुआ था। ऐसे में अधिकांश फसलों में खाद की आवश्यकता ही नहीं पड़ी थी। जबकि खरीफ के सीजन के दौरान ही जनपद में खाद की खूब बिक्री हुई। इसके तहत जनपद में एक अप्रैल से दस नवंबर तक तक यूरिया का वितरण 19987 मीट्रिक टन, डीएपी का वितरण 24,223 मीट्रिक टन, एनपीके खाद का वितरण 22,806 मीट्रिक टन वितरण हुआ है। इसके बाद भी जनपद में लगातार खाद की डिमांड बनी हुई है। ऐसे में अब शासन ने जनपद में लगातार हो रही खाद की बढ़ती डिमांड व खपत को देखते हुए जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। कृषि निदेशक द्वारा खाद वितरण की जांच के लिए गठित की गई जांच टीम के अधिकारी अपर कृषि निदेशक चावल बृजेश चंद्र, संयुक्त कृषि निदेशक अनिल यादव व उप कृषि निदेशक धर्मेंद्र यादव आज शुक्रवार को जनपद आएंगे, जो किसानों को एक टन से अधिक खाद बेचने की जांच करेंगे और किसानों का खाद बिक्री पर किसानों की खतौनी, दुकानों पर बिक्री का दर्ज ब्यौरा आदि की जांच करेंगे। ऐसे कृषि विभााग ने भी तैयारी कर ली है और ऐसे किसानों की सूची तैयार कर ली है। इसमें एक टन से अधिक डीएपी खरीदने वाले 47 किसान और यूरिया खरीदने वाले 39 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से गठित टीम आज ललितपुर आ सकती है, जो विक्रय केंद्रों पर जाकर एक टन से अधिक खाद खरीदने की जांच करेगी। किसानों के पास कितनी जमीन है और खाद खरीद का मिलान खरीद केंद्रों में अभिलेखों से करेगी। -राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें