फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: गौरव भारत पर्यटक ट्रेन का ललितपुर में होगा ठहराव, रेलवे कराएगा सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा

Thu, 02 Apr 2026 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए पैकेज की बुकिंग भी पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रखी गई है और इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी से ऑनलाइन कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए चलाई जा रही गौरव भारत टूरिस्ट ट्रेन का ललितपुर में भी ठहराव होगा। यह उज्जैन सभी सात ज्योतिर्लिंग के साथ उसी क्षेत्र के प्रमुख स्थानीय मंदिरों की यात्रा भी कराएगी। यह ट्रेन 27 अप्रैल से आठ मई तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन



यह है पैकेज
रेलवे द्वारा गोरखपुर से यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्याेतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, संभाजी नगर में घृणेश्वर ज्योतिर्लिंग व स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में श्रेणी के अनुसार कुल बर्थों की संख्या 751 है, जिनमें द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी एसी और स्लीपर सीटें भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हादेवीधाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी के बाद ललितपुर में भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। गोरखपुर से यह ट्रेन 27 अप्रैल से आठ मई तक चलेगी। इस ट्रेन में इकोनॉमी श्रेणी यानी स्लीपर क्लास में ठहरने पर 23,500 रुपये का पैकेज प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 38,430 रुपये रहेगा। इसी प्रकार द्वितीय व तृतीय श्रेणी एसी में ठहरने कार अलग-अलग पैकेज रखा गया है।


पहले आओ पहले पाओ
इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए पैकेज की बुकिंग भी पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रखी गई है और इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी से ऑनलाइन कराई जा सकेगी। पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन चार अप्रैल से गोरखपुर से चलाई जा रही है। इसका ठहराव झांसी के साथ ललितपुर में भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें