फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अवैध कटान से लदी पिकअप को पकड़ने पहुंची गौना रेंज की टीम पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्रीय वनाधिकारी उड़ानदस्ता एवं स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

हमलावर भागे,खैर की लकड़ी से भरी पिकअप को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अवैध कटान से भरी पिकअप को पकड़ने पहुंची वन विभाग के गौना रेंज की टीम पर गाड़ी पर सवार लोगों ने पथराव कर दिया। सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी उड़ानदस्ता के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चालक व उनके साथी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। टीम ने खैर से लदी पिकअप को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया और विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक गौना रेंज के पठाई वन ब्लॉक से अवैध कटान कर लकड़ी को पिकअप से लेकर जाने की सूचना पर गौना रेंज की टीम ने घेराबंदी कर पिकअप को रोकने की कोशिश की तो पिकअप पर सवार लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। टीम ने अपना बचाव करते हुए घटना की सूचना तत्काल क्षेत्रीय वनाधिकारी को दी तो वह उड़नदस्ता टीम के साथ कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मौका पाकर हमलावर गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनधिकारी के निर्देश पर खैर से लदी पिकअप को रेंज कार्यालय में खड़ा कर विभाग ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि पिकअप सवार लोगों द्वारा पथराव की जानकारी मिली है लेकिन कोई चोटिल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि खैर की लकड़ी व वाहन को जब्त कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें