फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ चार कन्याओं को मिलेगा विद्या धन

Tue, 09 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
knnya vidhya dhn, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयवार मेरिट सूची मुहैया कराते हुए उन्हें दस दिन के अंदर आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इंटर पास करने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस साल विभिन्न बोर्डों से इंटर उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को विद्या धन बांटने के लिए लक्ष्य आवंटित करने के साथ धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। जिसमें अनुसूचित जाति के 85 एवं अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के 319 छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। 

खास बात यह है कि योजना में यूपी बोर्ड की सबसे ज्यादा 319 छात्राओं को नामित किया गया है। इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि शासन ने कन्या विद्या धन वितरित करने के लिए विद्यालयवार मेरिट सूची उपलब्ध कराई है। गत दिवस प्रधानाचार्यों की बैठक में इसका वितरण कराया गया। इस दौरान सभी प्रधानाचार्यों को दस दिन के अंदर छात्राओं से आवेदन भरवाकर उन्हें कार्यालय में जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्यों से सत्यापन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने की समीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रचूड़ दुबे ने राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर में पहुंचकर कन्या विद्या धन वितरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानाचार्य पूनम मलिक को दिशा निर्देश जारी किए। बता दें कि इस कालेज की सबसे अधिक कन्याओं को विद्या धन का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें