फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों पर ही निर्भर है शासन-सत्ता की आधारशिला: नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से मंगलवार को व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था का दारोमदार व्यापारियों के ऊपर है। साथ ही शासन-सत्ता की आधारशिला भी व्यापारियों पर ही निर्भर है।
विज्ञापन

राधिका मंडपम विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री ने व्यापारियों से राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यापारी परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को राजनीति में आना होगा। इससे ही व्यापारियों के हितों का संरक्षण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को व्यापारी वर्ग मजबूती से संभाले हुए है। इसके अलावा व्यापारी बड़े पैमाने पर रोजगार देने वाला वर्ग है।
इससे पूर्व कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ रामतीर्थ सिंघल, प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप गर्ग, जिलाध्यक्ष राजेश पुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, जिला महामंत्री महेश सिंधी व कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में श्री महालक्ष्मी सेवा ट्रस्ट, अग्रवाल रॉयल, अग्रवाल युगल संस्थान, सराफा बाजार एसोसिएशन, हलवाई एसोसिएशन, बुंदेलखंड विवाह घर एसोसिएशन, झांसी पेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों समेत मुकेश अग्रवाल, अशोक आनंदानी, उमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, रानू तिवारी, बिरजू कुशवाहा, प्रमोद अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अनिल चौधरी, केके गुप्ता, बीडी शर्मा, निर्देश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन अमित गुप्ता ने किया। आभार अनूप गर्ग ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के बांद मंत्री नितिन अग्रवाल ने अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें