फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर खाद की पहली रैक आई, अनलोडिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुराना मालगोदाम बंद, लोडिंग-अनलोडिंग में शहर की नो-एंट्री का झंझट खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम का शुभारंभ मंगलवार को हो गया है। यहां पहली खाद की रैक आई जिसका रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने रैक पर फूल मालाएं पहनाकर शुभारंभ किया। इसके बाद यहां ट्रकों के माध्यम से रैक में भरी डीएपी खाद की बोरियों की अनलोडिंग शुरू की गई।
न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन का संचालन दस माह पहले शुरू हो गया था, जबकि यहां मालगोदाम के निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां लगभग तीन माह पहले मालगोदाम के निर्माण का काम भी पूरा हो गया है। रेलवे द्वारा अब यहां मंगलवार को मालगोदाम का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके लिए सोमवार की देर रात बाद रात्रि तीन बजे न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन की नई मालगोदाम पर खाद की पहली रैक आई और मंगलवार को सुबह मुख्य अतिथि रेलवे के पूर्व सीटीआई राजेंद्र कुमार मालवीय एवं सीबीपीएस कमलापति अग्निहोत्री ने रैक पर मालाएं पहनाकर शुभारंभ किया। जबकि सीसीआई संजय चौबे ने अतिथियों को मालाएं पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस दौरान यहां खाद व्यापारी पहुंचे और उन्होंने ट्रकों के माध्यम से रैक में आई डीएपी खाद की अनलोडिंग शुरू कराई गई। इसके साथ ही यहां अनलोडिंग शुरू हो गई है और अब यहां से लोडिंग भी जल्द ही शुरू की जाएगी। अब पुरानी लोडिंग अनलोडिंग को शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम का शुभारंभ हो गया है और मंगलवार को यहां खाद की पहली रैक लाई गई, जिससे खाद की अनलोडिंग शुरू कर दी है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें